बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांजा और स्मैक/हेरोइन के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २१ मई

वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 179.43 ग्राम गांजा और 60.62 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ 01 महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। वैशाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी हेतु लगातार सघन वाहन जॉच अभियान एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष जन्दाहा को गुप्त सूचना मिली कि थानान्तर्गत ग्राम धंधुआ वार्ड नं0- 09 निवासी शत्रुधन कुमार एवं उनकी पत्नी रानी देवी घर में अवैध मादक पदार्थ छुपाकर रखे हुए हैं और इसका खरीद-बिक्री करते हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष जन्दाहा द्वारा उक्त स्थल पर छापेमारी की कार्रवाई करते हुए रानी देवी को 179.43 ग्राम गांजा एवं 60.62 ग्राम स्मैक/हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में जन्दाहा थाना कांड सं0-267/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button