वैशाली जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ की गयी एक बड़ी कार्रवाई में भगवानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा किया गया बरामद

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २३ मई
वैशाली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भगवानपुर थाना को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि कुछ मादक पदार्थ तस्कर उजले रंग की गाड़ी में मादक पदार्थ लेकर मुजफ्फरपुर के रास्ते हाजीपुर जाने वाले है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देशानुसार प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एसडीपीओ सदर-02 के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी भगवानपुर एवं थानाध्यक्ष भगवानपुर के साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा एनएच-22 पर वाहन जॉच के क्रम में एक उजले रंग के मारूती सुजूकी सेलेरियो कार से 99.92 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। सदर-02 (लालगंज) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गोपाल मंडल नें बताया की तस्कर भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में भगवानपुर थाना कांड सं0 -194/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज (गांजा कहां से लाया जा रहा था और किसे सप्लाई होना था) की जांच कर रही है।




