भगवानपुर थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 500.4 ग्राम स्मैक (हेरोईन), 65,200 रू0 नगद के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २४ मई
वैशाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 500.4 ग्राम (वाणिज्यिक मात्रा) स्मैक ( हेरोईन), 65,200 रू0 नगद के साथ 01 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई वैशाली जिले की भगवानपुर थाना पुलिस द्वारा की गई है। पुलिस ने एक बड़े मादक पदार्थ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 500.4 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसे एनडीपीएस एक्ट के तहत ‘वाणिज्यिक मात्रा’ (Commercial Quantity) माना जाता है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी अधिक आंकी जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की पूछताछ कर रही है। गौरतलब है की वैशाली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भगवानपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विक्रम कुमार पे० – नरेश राय, सा० दयालपुर थाना बरॉटी दो साथी के साथ अपने जीजा शंकर राय पे0 – देवेन्द्र राय सा0-बहलोलपुर के यहाँ हेरोईन (स्मैक) लेकर आया हुआ है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देशानुसार अनु०पु०पदा0 सदर–2, लालगंज के नेतृत्व में दण्डाधिकारी के संग एक टीम का गठन किया गया एवं गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शंकर राय के घर से तलाशी के क्रम में 500.4 ग्राम हेरोईन (वाणिज्यिक मात्रा) एवं 65,200 रूपये नगद जप्त किया गया साथ ही शंकर राय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर्मी शंकर राय के द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उसके साला विक्रम कुमार एवं अन्य दो व्यक्तियों के संग मिलकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते थे एवं मुनाफा को आपस में बॉट लेते थे। उल्लेखनीय है कि बरामद हेरोईन की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रूपये है। जिसे वैशाली पुलिस के द्वारा तस्करी करने के पूर्व ही तस्कर सहित गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में भगवानपुर थाना कांड सं0 -196/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। फरार सभी अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।




