बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया संयुक्त मासिक निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २७ अप्रैल

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी (DM) सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्र ने सिकंदरपुर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त मासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उप-निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने निरीक्षण प्रक्रिया का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने वेयरहाउस की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा का जायजा लिया और प्रतिनियुक्त पुलिस बल को चौबीसों घंटे सतर्क और मुस्तैद रहने का आदेश दिया।वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की गई। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से इनकी नियमित मॉनिटरिंग और डीवीआर रिकॉर्डिंग को सुचारू रूप से संचालित रखने के सख्त निर्देश दिए। वेयरहाउस के प्रवेश-निषेध नियमों का सख्ती से पालन करने और वहां आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए लॉग बुक (रजिस्टर) का अद्यतन रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया। सुरक्षा मानकों के अनुरूप वेयरहाउस में लगे अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) की कार्यशीलता और उपलब्धता की भी जांच की गई। मशीनों के विधानसभावार भंडारण और वेयरहाउस परिसर की साफ-सफाई को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया गया।  जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी सुरक्षा मानकों का अक्षरशः अनुपालन अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संतोष व्यक्त करते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया। जिला उप-निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार नें बताया की जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाये रखने के लिए यह निरीक्षण नियमित रूप से की जाती है। भारत निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल के तहत किए गए इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button