बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शहरी गैस अनुश्रवण एवं सहयोग समिति (DCGMCC) की बैठक का हुआ आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०५ अक्टूबर

जिलाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में मुजफ्फरपुर समाहरणालय में जिला शहरी गैस अनुश्रवण एवं सहयोग समिति (डीसीजीएमसीसी) की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें नगर आयुक्त, उप-विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, राजस्व, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला परिहवन पदाधिकारी, मुख्य प्रबंधक, शहरी गैस वितरण परियोजना, आईओसीएल, सीजीडी इकाई, मुजफ्फरपुर, वन प्रमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, परियोजना निदेशक एनएचएआई एवं अन्य भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों को मुजफ्फरपुर जिला में सीजीडी (सिटि गैस डिस्ट्रिब्यूशन) नेटवर्क के विकास में लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित तेजी लाने का निदेश दिया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बैठक में पाइपलाइन के माध्यम से पीएनजी गैस आपूर्ति की अद्यतन स्थिति एवं अन्य संबंधित बिंदुओं पर एजेण्डावार प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मुजफ्फरपुर जिला में सीजीडी इकाई के रूप में आईओसीएल को प्राधिकृत किया गया है। मुख्य प्रबंधक, शहरी गैस वितरण परियोजना, आईओसीएल, सीजीडी इकाई द्वारा कांट्रैक्टर-मैनपावर की उपलब्धता, कनेक्शन में अद्यतन प्रगति इत्यादि के संबंध में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया गया कि डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (डीपीएनजी) के निर्धारित लक्ष्य 43,259 के विरूद्ध 37,853 आवेदन पीएनजी कनेक्शन के लिए प्राप्त हुआ है। 34,641 आवेदन कनेक्शन के लिए तैयार है। 20,102 कनेक्शन चार्ज्ड एवं क्रियाशील है अर्थात 20,102 उपभोक्ताओं को पाइपलाइन द्वारा घरेलू गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने पीएनजी आच्छादन-कनेक्शन में धीमी प्रगति पर खेद व्यक्त करते हुए मुख्य प्रबंधक को मिशन मोड में काम करते हुए कनेक्शन में तेजी लाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा आईओसीएल को डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटिंग स्टेशन (डीआरएस) के लिए भूमि उपलब्ध कराने सहित सभी प्रशासनिक सहायता प्रदान की गई है। लोग भी पाईपलाईन नेटवर्क के माध्यम से घर तक प्राकृतिक गैस (पीएनजी) प्राप्त करने के लिए काफी इच्छुक हैं। यह ईंधन का अत्यंत सुविधाजनक, इको-फ्रेंड्ली, निरंतर और सुरक्षित स्रोत है।आईओसीएल लक्ष्य के अनुरूप इसमें अपेक्षित प्रगति लाए। ज़िलाधिकारी ने अधिकारियों को निदेश दिया कि उपभोक्ताओं को पीएनजी की सुविधा त्वरित गति से उपलब्ध कराएँ ताकि अधिक-से-अधिक उपभोक्ता इससे आच्छादित हों। उन्होंने निदेश देते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत 55 हजार से अधिक घरों में पाईपलाईन से गैस आपूर्ति अगले तीन महीना में सुनिश्चित करें। आईओसीएल के अधिकारी को दिये गये लक्ष्य के अनुरूप कॉन्ट्रैक्टर की संख्या बढ़ाने एवं कॉन्ट्रैक्टर्स के पास उपलब्ध टीम की संख्या को भी आवश्यकतानुसार बढ़ाने/मैनपावर में वृद्धि करने का निदेश दिया गया ताकि उपभोक्ताओं को पीएनजी का कनेक्शन देने में अपेक्षित तेजी आए। जिलाधिकारी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को एलपीजी-पीएनजी गैस सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं लीकेज रोकने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देशों/मानकों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों के माध्यम से नियमित रूप से अभियान चलाने का निदेश दिया। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर इस बारे में तैयारी की जांच करने के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार मॉकड्रिल का भी आयोजन करने का निदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button