श्यामनंदन सहाय कॉलेज (SNS College) में हुए शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव में डॉ.राजीव कुमार हुए निर्वाचित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार
बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) से संबद्ध श्यामनंदन सहाय कॉलेज (SNS College) में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में कॉलेज के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरी प्रक्रिया अनुशासन के साथ पूरी की गई। कॉलेज में हुए शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.राजीव कुमार 25 वोट पाकर दोबारा निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डॉ.प्रीति सिन्हा को 25 वोटो के बड़े अंतर से हराया, जिन्हें कुल 10 मत मिले। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्राचार्य डॉ.सुबोध कुमार सिन्हा नें बताया की कुल 35 मत डाले गए, जिसमें डॉ.राजीव कुमार को 25 मिले वोट जबकि 10 वोट डॉ. प्रीति सिन्हा को मिले. चुनाव पर्यवेक्षक सह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सह आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो.मधु सिंह नें बताया की मतदान और पूरी चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में पूरी हुई। कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों के सहयोग से सभी कार्य सुचारू रूप से तय समय पर पूरे किए गए। निर्वाचित होनें के पश्चात् डॉ.कुमार को बधाई देनें वालों में डॉ.अमितेश रंजन, डॉ.धीरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. रबिन्द्र कुमार सिंह, डॉ.कुमारी संगीता, डॉ.कल्पना अवस्थी, डॉ.अर्पणा, डॉ.अर्पिता कुमारी, डॉ.सुषमा भारती सहित महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों नें बधाई और शुभकामनाएं दीं।





