बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के खरौना बाईपास स्थित सब्जी मंडी के पास 55 वर्षीय रामबाबू सिंह की चाकू मारकर कर दी गई हत्या, खरौना गांव और आसपास के इलाके में शोक और भारी तनाव का माहौल

ध्रुव कुमार सिंह, लालगंज (वैशाली), बिहार, १८ अगस्त

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के खरौना बाईपास स्थित सब्जी मंडी के पास 55 वर्षीय रामबाबू सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के परिजनों द्वारा घटना का कारण परिवार के सदस्यों के बीच पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को बताया गया है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, शुभांक मिश्रा द्वारा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा SDPO लालगंज एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से अनुसंधान करते हुए आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। श्री मिश्रा नें बताया की घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच एवं छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल अपराधकर्मियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक अग्रतर कार्रवाई जारी है। वैशाली पुलिस द्वारा मामले का त्वरित एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए घटना के कारणों एवं इसमें संलिप्त अन्य सभी व्यक्तियों की भी पहचान हेतु कार्रवाई की जा रही है। रामबाबू सिंह मंगलवार को घर से पूजा का सामान लेने बाजार गए थे। इसी दौरान लालगंज बाईपास रोड पर स्थित सब्जी मंडी के पास बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। मृतक के परिजनों ने जमीन विवाद को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि परिवार के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था और उन्होंने अपने चाचा तथा चचेरे भाई पर इस हत्या को अंजाम देने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज थाना की पुलिस प्रभारी थानाध्यक्ष हरिप्रसाद राय के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आरोपों समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से खरौना गांव और आसपास के इलाके में शोक और भारी तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button