बिहारराज्यलोकल न्यूज़

योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से लक्षित लाभुकों तक पहुँचना चाहिए तथा कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी- श्वेता भारती, प्रभारी जिलाधिकारी

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०३ अगस्त

प्रभारी जिलाधिकारी श्वेता भारती की अध्यक्षता में सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता संजीव कुमार, जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह के साथ सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे। बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण बुडको के कार्यपालक अभियंता एवं जिला युवा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। आपूर्ति विभाग के समीक्षा के क्रम में बताया गया कि नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य 44915 के विरुद्ध अब तक उपलब्धि लगभग 109 प्रतिशत हुई है। निर्देश दिया गया कि टीबी मुक्त भारत अभियान में निर्धारित लक्ष्य के प्राप्ति के निमित सभी बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक कर इसके अद्यतन प्रगति की समीक्षा करें। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से लक्षित लाभुकों तक पहुँचना चाहिए तथा कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने  प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रखंड स्तरीय विधि-व्यवस्था समन्वय समिति एवं प्रखंड स्तरीय विकास समन्वय समिति की बैठक नियमित एवं अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए तथा बैठक की कार्यवाही  समय पर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाए। संभावित जल संकट की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग  सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी चापाकलों एवं नल-जल योजनाओं को हर हाल में क्रियाशील रखा जाए तथा खराब जलापूर्ति योजनाओं की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए। जल संकट संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाय।जिलाधिकारी ने शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी प्रखंडों के पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति की निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस संबंध में उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचइडी को निर्देशित किया कि जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय करें साथ ही सभी जूनियर इंजीनियर फोन उठाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता, नल-जल योजनाओं की कार्यशीलता, कृषि फीडर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति तथा सामान्य विद्युत व्यवस्था का आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था की पूर्व तैयारी रखने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में इसके अतिरिक्त दैनिक वर्षापात पर नजर रखने की बात कही गई। संभावित बाढ़ के मद्देनजर समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि सभी विभाग अलर्ट मोड में रहे। आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा बताया गया कि अभी जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है। बैठक में सीमावर्ती बाजारों एवं पंचायतों में संचालित दवा दुकानों के स्टॉक सत्यापन, औषधियों की उपलब्धता तथा वैध लाइसेंस संबंधी जांच नियमित रूप से कराने का निर्देश दिया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रतिष्ठानों की निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button