बिहारराज्यलोकल न्यूज़
पुलिस अधीक्षक द्वारा 20 पीटीसी को पुलिस सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति उपरांत उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर किया गया अलंकृत

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार १४ जुलाई
पुलिस अधीक्षक कार्यालय हाजीपुर (वैशाली) में आयोजित पाइपिंग सेरेमनी के दौरान पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा कुल 20 पीटीसी को पुलिस सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति उपरांत उनके कंधों पर एक सितारा लगाकर अलंकृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा की यह पुलिस महकमे के लिए एक बहुत ही गर्व और उत्साह का पल है। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।




