बिहारराज्यलोकल न्यूज़

केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती द्वारा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के लिए मुजफ्फरपुर के विभिन्न केंद्रों पर की गई व्यापक तैयारियां

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १२ जून

केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती (CSBC) द्वारा मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के लिए लिखित परीक्षा 14 जून और 17 जून को आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी और इसके लिए मुजफ्फरपुर के विभिन्न केंद्रों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 14 जून एवं 17 जून को दो पाली में मुजफ्फरपुर जिले के 22 परीक्षा केदो पर आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 8:00 बजे पूर्वाह्न तथा द्वितीय पाली में 1:00 बजे अपराह्न है। परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कान्तेश कुमार मिश्रा द्वारा की गई है। प्रतिनियुक्त अधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों की ब्रीफिंग मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार में डीएम एवं एसएसपी के द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने ड्यूटी पर समय से उपस्थित होने तथा परीक्षा केंद्र पर कड़ाई से फ्रिस्किंग करने का निर्देश दिया। अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए वीडियोग्राफी फोटोग्राफी एवं नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्वच्छ शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित करने तथा विधि व्यवस्था संधारित रखने का निर्देश दिया है। अपर समाहर्ता राजस्व को परीक्षा के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु नामित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button