बिहारराज्यलोकल न्यूज़

अभया ब्रिगेड जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत +2 विद्यालय, महिसौर में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, ३० मई

थानाध्यक्ष, महिसौर चांदनी कुमारी सावरिया द्वारा अभया ब्रिगेड जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत +2 विद्यालय, महिसौर में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112, साइबर फ्रॉड, साइबर बुलिंग, पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई साथ ही छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अपराधों की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना था। थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सावरिया नें बताया की इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक व सशक्त बनाना है। छात्राओं को पॉक्सो (POCSO) एक्ट, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और नए आपराधिक कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उन्हें साइबर बुलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल से बचने के तरीके सिखाए जा रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए ‘डायल 112’ के उपयोग, पिंक पेट्रोलिंग और थाना स्तर पर मौजूद ‘महिला हेल्प डेस्क’ के बारे में बताया जा रहा है। इन सत्रों का उद्देश्य छात्राओं के मन से पुलिस का डर दूर कर उन्हें निडर होकर अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रेरित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button