बिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएचईडी की कार्यों की समीक्षा के साथ जिले में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर जिला आपूर्ति विभाग, सभी एमओ एवं सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ की गई बैठक

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १६ मई

प्रभारी जिलाधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में पीएचईडी की कार्यों की समीक्षा के साथ जिले में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर जिला आपूर्ति विभाग, सभी एमओ, सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में एडीएम आपदा प्रबंधन बृज किशोर पांडे, पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सभी मार्केटिंग अफसर, सभी जूनियर इंजीनियर पीएचईडी, सभी गैस एजेंसी के प्रतिनिधि तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिले में एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी एजेंसी के प्रतिनिधियों को चेताया कि कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित पर प्राथमिकी भी दर्ज की जा सकती है। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में एलपीजी की कृत्रिम कमी उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं वितरकों को निर्देश दिया कि बैकलॉग को शीघ्र समाप्त करें तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बैक लॉग में कमी आई है। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष रूप से होम डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी एसडीओ एवं मार्केटिंग ऑफिसर को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच अभियान चलाएं तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पूरी व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग करते हुए नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।प्रभारी जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने या वितरण में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में सभी एलपीजी वितरकों के प्रतिनिधि एवं तेल कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्हें निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में आज की तारीख में विभिन्न कंपनियों के 14.2 किलो का 19695 सिलेंडर उपलब्ध है जबकि डेली आवश्यकता 13000 ही है जबकि 19 किलो सिलेंडर की संख्या 1435 है। बढ़ती गर्मी और बढ़ रहे तापमान को देखते हुए संभावित जल संकट की आशंका के मद्देनज़र पीएचईडी विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रखंड एवं वार्ड स्तर पर चल रही योजनाओं की प्रगति का गहन आकलन किया गया।बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी छूटे हुए टोलों में पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि किसी भी स्थिति में आमजन को जल संकट का सामना न करना पड़े। आवश्यकतानुसार कार्यकारी एजेंसियों को अतिरिक्त टीमें लगाकर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रखंड में कार्यरत टीमों की संख्या एवं उनकी प्रगति से संबंधितr अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए, जिससे कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।विशेष रूप से पूर्व से जल संकट से प्रभावित प्रखंडों पर अतिरिक्त फोकस रखते हुए वहां योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button