बिहारराज्यलोकल न्यूज़

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय (RBBM College) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २२ अप्रैल

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय (RBBM College) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने पृथ्वी को सुरक्षित रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई। पृथ्वी दिवस के विषय पर आधारित रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधे लगाए गए।स्वयंसेवकों ने एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-use plastic) को ना कहने और प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो.मधु सिंह व NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार निगम ने NSS के ध्येय वाक्य ‘NOT ME, BUT YOU’ (स्वयं से पहले आप) के अनुरूप छात्राओं को सामाजिक उत्तरदायित्व और प्रकृति के प्रति प्रेम के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन कॉलेज के ‘स्वच्छ और हरित परिसर’ (Green Campus) पहल का हिस्सा था। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो.सिंह नें कहा की इस वर्ष पृथ्वी दिवस की वैश्विक थीम “Our Power, Our Planet” के अनुरूप, छात्राओं को पर्यावरण के प्रति उनके उत्तरदायित्वों और सतत विकास के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कॉलेज परिसर में NSS स्वयंसेवकों द्वारा नए पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रसारित करने के लिए पोस्टर मेकिंग, स्लोगन प्रतियोगिता और निबंध लेखन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्राचार्या ने छात्राओं को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उन्मूलन पर अपने विचार साझा करते हुए कहा की पृथ्वी हमारा घर है लेकिन तेजी से बढ़ता प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन इसे खतरे में डाल रहा है। हर साल मनाए जाने वाला यह पृथ्वी दिवस हमें याद दिलाता है हम जागें, जागरूकता फैलाएं और अपनी जिम्मेदारी समझें। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करें, स्वच्छता रखें, पेड़ पौधों का अधिकाधिक रोपण करें तभी हम आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ,हरी भरी और सुरक्षित धरती छोड़कर जायेंगे।। कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.निगम के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें डॉ.अभय कुमार, डॉ.राकेश रंजन, रक्षा, विभा, रिचा, रागिनी, रिया,आरा, तनुजा सहित कॉलेज की बड़ी संख्या में छात्राओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button