बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पृथ्वी दिवस के अवसर पर एलएस कॉलेज में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने पृथ्वी को बचाने का दिया संदेश

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २२ अप्रैल

पृथ्वी दिवस के अवसर पर लंगट सिंह महाविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। यह आयोजन मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्लास्टिक मुक्त समाज जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए किया गया। छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना।पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में जल संरक्षण, वनीकरण (पेड़ लगाना), और प्रदूषण नियंत्रण जैसे मुद्दे शामिल थे। पोस्टर के जरिए यह अपील की गई कि ‘पृथ्वी को बचाओ, जीवन बचाओ’। प्राचार्या नें कहा की पृथ्वी प्रयोग करने के लिए एक संसाधन नहीं बल्कि हमारी साझा विरासत है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, आज इन पोस्टरों के माध्यम से जो संदेश फैलाया गया है, उसे हमें अपने व्यवहार में लाना होगा। हमें केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवन के हर दिन प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवक को समाज में एक एम्बेसडर’ की भूमिका निभानी चाहिए ताकि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाकर किया जा सके। उन्होंने कहा, कॉलेज प्रशासन का लक्ष्य इस ऐतिहासिक संस्थान को एक मॉडल ग्रीन कैंपस के रूप में विकसित करना है। इसके लिए हम जीरो वेस्ट और प्लास्टिक मुक्त परिसर की दिशा में ठोस कदम उठा रहे हैं। प्रतियोगिता में कई छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कलात्मक हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शशिकांत पांडेय ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत स्वयं से और छोटे संकल्पों से होती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक पोस्टरों के जरिए पर्यावरण संरक्षण की अपील की। निर्णायक मंडल द्वारा चुने गए श्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ.रीमा कुमारी, डॉ.वेदप्रकाश दुबे, डॉ. सीमा कुमारी, डॉ.पूनम कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button