बिहारराज्यलोकल न्यूज़

विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नव-नामांकित छात्र-छात्राओं का “प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम” (Induction Meet) आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १८ मार्च

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में नव-नामांकित छात्र-छात्राओं का “प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम”(Induction Meet) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव-नामांकित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो.रजनीश कुमार गुप्ता ने कहा की नव-नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए “प्रारंभिक प्रशिक्षण कार्यक्रम” (Induction Meet) एक ऐसा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसका उद्देश्य नए विद्यार्थियों को संस्थान की संस्कृति, नियमों और शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना है। प्रो.गुप्ता नें आत्म-अनुशासन, चरित्र-निर्माण और समग्र व्यक्तित्व विकास पर बल देते हुए लोकभवन, बिहार के निर्देश के आलोक में नियमित रूप से क्लास करने के लिए छात्र-छात्राओं का आह्वान किया और कहा कि 75% उपस्थिति सुनिश्चित नहीं करने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा प्रपत्र नहीं भरने दिया जाएगा। इस अवसर पर विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो.रूपाश्री जमुआर एवं प्रो.आभा रानी सिन्हा द्वारा पाठ्यक्रम के संदर्भ में छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया और विभाग के सभी प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं से छात्र-छात्राओं का परिचय कराया। मौके पर डॉ. ऋतू कुमारी ने नव-नामांकित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को उनके शिक्षकों, सहपाठियों और वरिष्ठ छात्रों से मिलाना, विभाग और विश्वविद्यालय के नियमों, अनुशासन, उपस्थिति और मूल्यांकन पद्धति की जानकारी देना, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल परिसर और अन्य सुविधाओं के बारे में बताना है. जबकि डॉ.सुनीता कुमारी नें कहा की इस कार्यक्रम के माध्यम से नए वातावरण में छात्र-छात्राओ की झिझक दूर कर उन्हें सहज महसूस कराना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.विकास कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ.तुलिका सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button