मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकारी कर्मियों और पदाधिकारियों को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विशेष शिविर का होगा आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १४ अक्टूबर
पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत सरकारी कर्मियों और पदाधिकारियों को रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा विशेष शिविर मुजफ्फरपुर नगर भवन में 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। जिला जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा नें बताया की इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 98,000 रुपये तक की अधिकतम सब्सिडी प्रदान की जा रही है। सरकारी नौकरीपेशा कर्मियों और पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे योजना की तकनीकी बारीकियों और इसके आर्थिक लाभों को अच्छी तरह समझने के लिए अपने परिजनों के साथ शिविर में भाग लें। शिविर में ऑन-ग्रिड सोलर रूफटॉप सिस्टम, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मिलने वाली वित्तीय सब्सिडी, नेट-मीटरिंग प्रक्रिया और बैंकों से मिलने वाले आसान ऋणों की पूरी जानकारी दी जाएगी। इस योजना का प्राथमिक लक्ष्य परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देना और आत्मनिर्भर बनाना है. यदि आप शिविर में पंजीकरण कराना चाहते हैं या योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आधार कार्ड (पहचान और पते के प्रमाण के लिए), हालिया बिजली बिल (पिछले 6 महीने के भीतर का उपभोक्ता संख्या / कंज्यूमर नंबर जांचने के लिए), बैंक पासबुक या कैंसिल चेक (सब्सिडी की राशि सीधे DBT के माध्यम से आपके खाते में भेजने के लिए), छत का स्वामित्व/फोटो (जहां सोलर पैनल लगाया जाना है), अपने साथ जरूर रखें.





