वैशाली जिला प्रशासन द्वारा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, बिदुपुर में साइबर जागरूकता और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, बिदुपुर (वैशाली), बिहार, २५ अगस्त
वैशाली जिला प्रशासन द्वारा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, बिदुपुर में साइबर जागरूकता और नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आधुनिक समय के डिजिटल खतरों और सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना था। छात्रों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, नशामुक्त समाज और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वैशाली की जिला पदाधिकारी (DM) वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा द्वारा छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई तथा साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 डायल करने की सलाह दी गई। उनके द्वारा युवाओं को नशे के बुरे प्रभावों के प्रति सचेत किया गया और एक नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं और उसके इस्तेमाल की पूरी प्रक्रिया समझाई गई ताकि छात्र जिम्मेदार नागरिक बन सकें। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सुरक्षित डिजिटल व्यवहार (Safe Digital Behavior) अपनाने की सलाह दी. उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए। युवाओं को नशे के भयानक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज (Drug-Free Society) बनाने में युवाओं की क्या भूमिका होनी चाहिए, इस पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” के बारे में भी विस्तार से बताया गया। छात्रों को इसके माध्यम से मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और इसके इस्तेमाल करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक (SP) श्री मिश्रा नें कहा की कार्यक्रम का मकसद युवाओं को सही संसाधनों की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षित, सतर्क और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाना है।





