बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा द्वारा रुस्तमपुर थाना का किया गया औचक निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार १३ जुलाई

वैशाली के पुलिस अधीक्षक (SP) शुभांक मिश्रा द्वारा थाना स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करनें और पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से रुस्तमपुर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, थाना हाजत, मालखाना, संतरी ड्यूटी और ओडी (On Duty) व्यवस्था का गहन जायजा लिया। थाने में रखे जाने वाले विभिन्न सरकारी अभिलेखों और रजिस्टरों के रखरखाव व उनके संधारण की स्थिति को जांचा गया। क्षेत्र में सुरक्षा को पुख्ता रखने के लिए रात्रि गश्ती व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबे समय से लंबित कांडों (केसों) की समीक्षा की और उनका जल्द से जल्द निपटारा करने के आदेश दिए। अपराधियों के खिलाफ जारी वारंट और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।  क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाने को कहा। आम जनता द्वारा दी जाने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा के भीतर निपटारा करने पर विशेष बल दिया गया। थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, पुलिसकर्मियों को पूरी तरह अनुशासित रहने और सभी रिकॉर्ड्स को हमेशा अपडेट रखने का कड़ा निर्देश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button