बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने गिरोह के एक सक्रिय सदस्य/मैनेजर को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २७ मई

मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें पुलिस ने गिरोह के एक सक्रिय सदस्य/मैनेजर सोहिल कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह का मुख्य मास्टरमाइंड प्रियांशु राज फिलहाल फरार है। पुलिस मुख्यालय की साइबर स्पेशल यूनिट से मिले इनपुट के बाद मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के आदिगोपालपुर गांव में छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर नगर मो.मोहिबुल्लाह अंसारी नें बताया की मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र के आदिगोपालपुर गांव में साइबर स्पेशल यूनिट और साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देशभर में ठगी की रकम खपाने वाले इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सक्रिय सदस्य और मैनेजर सोहिल कुमार तिवारी की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह गिरोह देश भर में होने वाली साइबर ठगी के पैसों को सुरक्षित ठिकाने पर भेजने (खपाने) के लिए लोगों को लालच देकर उनके नाम पर किराये के बैंक खाते (Ghost Accounts) उपलब्ध कराता था। इस रैकेट का मुख्य मास्टरमाइंड प्रियांशु राज है, जो पटना में बैठकर इस पूरे देशव्यापी नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) पर इस नेटवर्क और इनके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे बैंक खातों के खिलाफ 80 से अधिक शिकायतें (कम्प्लेन) पहले से दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक नें बताया की पुलिस ने सोहिल कुमार तिवारी के ठिकाने पर छापेमारी कर ठगी में इस्तेमाल होने वाले निम्नलिखित दस्तावेज़ और सामान विभिन्न बैंकों के चेकबुक और पासबुक, एटीएम (ATM) कार्ड, फर्जी सरकारी या आधिकारिक मुहर (Seals), और ठगी में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन बरामद किए हैं. बिहार पुलिस मुख्यालय के इनपुट पर हुई इस कार्रवाई के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस इस रैकेट की जड़ों को पूरी तरह उखाड़ने में जुटी है। गिरफ्तार सोहिल तिवारी से मिली गुप्त जानकारियों और सुरागों के आधार पर साइबर थाने की विशेष टीम फरार मुख्य सरगना प्रियांशु राज और एक महिला खाताधारक रूपा कुमारी की गिरफ्तारी के लिए पटना समेत कई संभावित ठिकानों पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button