देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने किया भारतीय आर्थिक संघ (Indian Economic Association – IEA) के केंद्रीय कार्यालय का विधिवत् उद्घाटन

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०४ नवम्बर

भारतीय आर्थिक संघ (Indian Economic Association – IEA) के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन मुजफ्फरपुर में किया गया। यह उद्घाटन भारतीय आर्थिक संघ के स्थापना दिवस (4 नवंबर 1917) के ऐतिहासिक अवसर पर एक महत्वपूर्ण मील के पत्थर के रूप में आयोजित किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता एवं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष प्रो. एस. महेंद्र देव ने इस नए केंद्रीय कार्यालय का आधिकारिक शुभारंभ किया। अपनें उद्घाटन भाषण में प्रो. एस. महेंद्र देव ने कहा की यह संघ भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा सामाजिक विज्ञान संगठन है, जिससे नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्त्य सेन, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. सी. रंगराजन और डॉ. कौशिक बसु जैसी महान विभूतियां बतौर अध्यक्ष और संरक्षक जुड़ी रही हैं। मुजफ्फरपुर में स्थापित यह नया कार्यालय अब देश भर के युवा शोधकर्ताओं और अर्थशास्त्रियों के लिए एक केंद्रीय समन्वय बिंदु के रूप में कार्य करेगा। कार्यालय के उद्घाटन के साथ-साथ IEA प्री-कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय "Structural Transformation of the Indian Economy: Emerging Opportunities, Persistent Challenges and the Road Ahead" था। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में IEA के मुख्य संयोजक डॉ. अनिल कुमार ठाकुर की प्रमुख भूमिका रही. मुजफ्फरपुर में स्थायी केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन संघ के इतिहास में एक नया प्रशासनिक अध्याय शुरू करता है। यह उद्घाटन 4 नवंबर 2026 को किया गया, जो कि 4 नवंबर 1917 को कोलकाता में हुई इस प्रतिष्ठित संघ की स्थापना के ठीक 109 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक अवसर था। केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन के साथ आयोजित हुई प्री-कॉन्फ्रेंस (Pre-Conference) में भारतीय अर्थव्यवस्था के रोडमैप पर गहन चर्चा हुई.इस परिचर्चा का विषय "Structural Transformation of the Indian Economy: Emerging Opportunities, Persistent Challenges and the Road Ahead" रखा गया था। इस दौरान कृषि क्षेत्र में आ रहे बदलावों, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विविधीकरण (जैसे डेयरी और मत्स्य पालन), तकनीकी नवाचार और कम-कार्बन (Low-Carbon) विनिर्माण जैसे समसामयिक आर्थिक विषयों पर देश के शीर्ष अर्थशास्त्रियों ने अपने विचार साझा किए।समारोह में देश के नीति-निर्धारण और अर्थशास्त्र जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया. जिनमें प्रो. एस. महेंद्र देव: (अध्यक्ष, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद) जिन्होंने कार्यालय का आधिकारिक शुभारंभ किया और मुख्य व्याख्यान दिया. डॉ. अनिल कुमार ठाकुर (मुख्य संयोजक, IEA) जिनकी देखरेख में इस केंद्रीय कार्यालय और भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हुई। डॉ. देवेंद्र अवस्थी, कार्यकारी अध्यक्ष, प्रो. रवींद्र ब्रह्मे, महासचिव, प्रो. बी.पी. चंद्रमोहन, आमंत्रित कार्यकारी समिति सदस्य, डॉ. अंग्रेज सिंह राणा, संयोजक, डॉ. कृष्ण नंद यादव, कोषाध्यक्ष, डॉ. एस. नारायणन, मुख्य समन्वयक, डॉ. कुमारी मनीषा, समन्वयक (उत्तर), डॉ. पदमादेव, कार्यकारी समिति सदस्य, प्रो. पूनम कुमारी, कार्यकारी समिति सदस्य, डॉ. राजेश कुमार कार्यकारी समिति सदस्य, डॉ. मोहम्मद दानिश सब्बीर, आमंत्रित कार्यकारी समिति सदस्य समेत कई विश्वविद्यालयों आये वरिष्ठ शोधकर्ता इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। IEA के मुख्य संयोजक डॉ. अनिल कुमार ठाकुर नें बताया की इस उद्घाटन के साथ ही मुजफ्फरपुर देश के आर्थिक नीति-निर्धारण का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस ऐतिहासिक समारोह में देश के शीर्ष नीति-निर्माताओं और प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों ने हिस्सा लिया, जहां "विकसित भारत" की आर्थिक रूपरेखा पर विशेष मंथन किया गया। इस दौरान अर्थशास्त्रियों ने कई तात्कालिक चुनौतियों और रणनीतियों पर विचार साझा किए. यह आयोजन इसलिए भी अनूठा रहा क्योंकि इसमें सूक्ष्म स्तर (Micro Level) पर अपनाए गए उन अनूठे वित्तीय मॉडलों पर भी चर्चा की गई, जिन्हें व्यापक राष्ट्रीय नीति (Macro Level) के रूप में देश के नीति-निर्माता अपना सकते हैं। इस अवसर पर बीआरएबीयू के पूर्व कुलसचिव डॉ.संजय कुमार, डॉ.आर.यू सिंह, डॉ.बालाकांत शर्मा, डॉ.रवि कुमार श्रीवास्तव, डॉ.शाद बिन हामिद, डॉ.तनवीर निजामी, डॉ.सुबोध कुमार सिन्हा, डॉ.विकास कुमार शांडिल्य, डॉ.अविनाश कुमार तिवारी, डॉ.सुमित आनंद सहित बड़ी संख्या में भारतीय आर्थिक संघ तथा बिहार इकनोमिक एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button