बिहारराज्यलोकल न्यूज़

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किया सफल खुलासा, 05 अपराधियों को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार, १८ अक्टूबर

वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र स्थित हरप्रसाद चौक के एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में हुई लूट की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को दबोचा है, जिनके पास से लूट के 21 हजार रुपये, एक देसी पिस्टल, और चार जिंदा कारतूस के साथ सीएसपी से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए हैं। बीते शुक्रवार (16 अक्टूबर 2026) को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर इस सीएसपी में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के तुरंत बाद सीएसपी संचालक दीपक कुमार ने महिसौर थाने को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शुभांक मिश्रा के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम में महुआ के एसडीपीओ पोलस्त कुमार और महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया  शामिल थे। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों (CCTV फुटेज और सर्विलांस) के आधार पर त्वरित छापेमारी कर 24 घंटे के भीतर इस कांड का उद्भेदन कर दिया। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वैशाली जिले के एसएसपी शुभांक मिश्रा ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिसौर थाना क्षेत्र के हरप्रसाद चौक स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) लूट कांड के सफल उद्भेदन की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया की बीते शुक्रवार (16 अक्टूबर 2026) को दोपहर करीब 2:30 बजे एक पल्सर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधी हरप्रसाद चौक स्थित SBI CSP केंद्र पर पहुंचे। अपराधियों ने संचालक दीपक कुमार को पिस्तौल दिखाकर भयभीत किया और काउंटर से करीब 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। लूट के बाद जब अपराधी भागने लगे, तो संचालक दीपक कुमार ने साहस दिखाते हुए अपराधियों पर ईंट फेंकी, जिससे एक अपराधी घायल हो गया। इस हड़बड़ाहट में अपराधियों की बाइक वहीं छूट गई और वे पैदल ही भागे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे दो संदिग्धों को पनसलवा चौक और पास के जंगल से खदेड़ कर तुरंत दबोच लिया था। एसएसपी श्री मिश्रा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सोनू कुमार राय और महुआ के एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया था। हिरासत में लिए गए दो अपराधियों से कड़ी पूछताछ, घटनास्थल के CCTV फुटेज और तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों (Surveillance) के आधार पर पुलिस ने छापेमारी का दायरा बढ़ाया। शुरुआती दो गिरफ्तारियों के बाद पुलिस की विशेष टीम ने इस लूट की साजिश और लाइनर की भूमिका निभाने वाले अन्य 3 अपराधियों को भी दबोच लिया। इस प्रकार इस कांड में कुल 05 अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने  लूटे गए रुपयों में से 21,000 रुपये, 01 देसी पिस्टल और 04 जिंदा कारतूस और सीएसपी केंद्र से जुड़े अन्य कागजात/सामान और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद किया है. एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि पुलिस टीम इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनका कोई पुराना आपराधिक इतिहास है या नहीं। घटना में शामिल कुछ अन्य संभावित मददगारों की तलाश में पुलिस की छापेमारी अभी भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button