बिहारराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी को वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार एवं बैज लगाकर किया गया सम्मानित

ध्रुव कुमार सिंह, हाजीपुर (वैशाली), बिहार

वैशाली जिले में पुलिस निरीक्षक (इंस्पेक्टर) से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति पाने वाले अधिकारी विजय कुमार सिंह एवं जितेंद्र कुमार को वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा द्वारा स्टार एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया। यह अलंकरण समारोह वैशाली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा नें दोनों पदाधिकारियों को पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन तथा जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने की मंगलकामना करते हुए कहा की यह गौरवपूर्ण उपलब्धि पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण की भावना को प्रतिबिंबित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button