बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बी. आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRA Bihar University) में छात्रों के प्लेसमेंट और रोजगार कौशल को बढ़ावा देने के लिए सात दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम प्रारम्भ

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०९ अक्टूबर

बी. आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRA Bihar University) के फिजिक्स विभाग में छात्रों के प्लेसमेंट और रोजगार कौशल को बढ़ावा देने के लिए सात दिवसीय महिंद्रा प्राइड क्लासरूम ट्रेनिंग कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने इस विशेष कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन किया। ट्रेनिंग कार्यक्रम के उद्घाटन के अवसर पर छात्रों को प्रेरित करते हुए कुलपति ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल किताबी ज्ञान या शैक्षणिक डिग्री हासिल करना ही काफी नहीं है। छात्रों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों (MNCs) और कॉर्पोरेट जगत की आधुनिक मांगों के अनुरूप खुद को ढालना होगा। उन्होंने कहा कि इस सात दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारना और उनके कम्युनिकेशन स्किल्स (संवाद कौशल), इंटरव्यू देने के तौर-तरीकों तथा रेज्यूमे लेखन को मजबूत करना है, ताकि वे प्लेसमेंट ड्राइव में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकें. प्रो. राय ने स्पष्ट किया कि बी. आर. अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) अपने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य और उनके रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. यह कार्यशाला इसी दिशा में बढ़ाया गया एक व्यावहारिक कदम है, जो छात्रों को सीधे इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से सीखने का मंच प्रदान करता है. प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रो. ललन कुमार झा की देखरेख में इसका आयोजन हुआ, जहाँ कंपनी के विशेषज्ञों द्वारा रोजगार से जुड़ी शिक्षा और ट्रेनिंग दी जा रही है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्लेसमेंट के अध्यक्ष प्रो.झा नें कहा की यह एक बेहतरीन और सराहनीय पहल है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम (Mahindra Pride Classroom) के माध्यम से शुरू किया गया यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए बेहद मददगार साबित होगा। इस कौशल विकास (Skill Development) कार्यक्रम से कॉमर्स, मैनेजमेंट, भौतिकी और एमसीए जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाता है। इस ट्रेनिंग में प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, इंटरव्यू की तैयारी, ग्रुप डिस्कशन और जीवन कौशल (Life Skills) सिखाए जाते हैं। एमसीए और मैनेजमेंट के छात्रों के लिए तकनीकी कौशल के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान को मजबूत करने का यह अच्छा अवसर है। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम जैसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने से छात्रों को देश की बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने में सीधे तौर पर मदद मिलती है। इस कार्यशाला में शामिल होने वाले कुल प्रतिभागियों में 70 प्रतिशत छात्राएं और 30 प्रतिशत छात्र हैं। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता सिन्हा, प्रो.प्रदीप कुमार चौधरी, डॉ.विनोद बैठा, डॉ.पिनाकी लाहा तथा रविन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button