लंगट सिंह कॉलेज (एलएस कॉलेज) में छात्रावास (हॉस्टल) आवंटन की प्रक्रिया शुरू, शैक्षणिक सत्र 2025-29 और 2026-30 के छात्रों को नियमानुसार छात्रावास आवंटित किया गया

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०८ अक्टूबर
लंगट सिंह कॉलेज (एलएस कॉलेज) में छात्रावास (हॉस्टल) आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) और कॉलेज प्रशासन की ओर से मिले लिखित आश्वासन और हॉस्टल आवंटन पत्र जारी होने के बाद छात्रों ने अपनी 8 दिनों से चली आ रही भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया था। शैक्षणिक सत्र 2025-29 और 2026-30 के छात्रों के आवेदन पर विचारोपरान्त प्राचार्या एवं छात्रावास कमेटी के सदस्यों की अनुशंसा पर नियमानुसार उन्हें छात्रावास आवंटित किया गया। प्राचार्या प्रो.कनुप्रिया ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। आज दोनों सत्रों के छात्रों को छात्रावास में जगह आवंटित की गई। अन्य इच्छुक छात्र 30 अक्टूबर तक नया आवेदन भी कर सकते हैं। बाकी छात्रों के आवंटन की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी की जाएगी। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया और समय-सारिणी का पालन करें। कॉलेज में छात्रावास प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (सत्र 2024-28, 2025-2029 और 2026-2030) में नामांकित छात्र और छात्राएं इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक छात्र लंगट सिंह कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Hostel Admission Form” और नियमों की गाइडलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। स्नातक (UG) छात्रों को अपने फॉर्म को प्रिंसिपल (प्राचार्य) से सत्यापित कराना होगा। पीजी (PG) या रिसर्च छात्रों को अपने विभागाध्यक्ष (HOD) से सत्यापित कराना आवश्यक है। भरे हुए और सत्यापित आवेदन फॉर्म को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित हॉस्टल कार्यालय में जमा करना होगा। आवश्यक दस्तावेज (New Admission)- कॉलेज दाखिले की रसीद (Admission Fee Receipt), अंक पत्र (Marksheets) और बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate), छात्र और माता-पिता का आधार कार्ड, एंटी-रैगिंग घोषणा पत्र (Anti-Ragging Declaration) दाखिले के समय माता-पिता या स्थानीय अभिभावक (Local Guardian) की उपस्थिति और उनके हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।




