बिहारराज्यलोकल न्यूज़

युवक ने अपने प्रेम-प्रसंग (अफेयर) को परिवार से छिपाने के लिए खुद की हत्या की झूठी कहानी रची और लगभग चार साल तक रहा लापता

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १८ सितम्बर

मुजफ्फरपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने प्रेम-प्रसंग (अफेयर) को परिवार से छिपाने के लिए खुद की हत्या की झूठी कहानी रची और लगभग चार साल तक लापता रहा। यह युवक, जिसका नाम सोनू कुमार है, खुद मुजफ्फरपुर के देवरिया थाने में सही-सलामत हाजिर हो गया। सरैया की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) अभिजीत कौर ने बताया की मूल रूप से गोपालगंज के थावे का रहने वाला सोनू कुमार 6 नवंबर 2022 को अपनी दुकान का सामान खरीदने के लिए ₹50,000 लेकर पटना के लिए निकला था, जिसके बाद वह गायब हो गया।  परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए सोनू ने अपने मोबाइल से एक ऑडियो संदेश और खून से सनी तस्वीर भेजी, ताकि सबको लगे कि उसकी हत्या कर दी गई है। इस तस्वीर और ऑडियो के आधार पर मुजफ्फरपुर के देवरिया थाने में हत्या की प्राथमिकी (FIR) कांड संख्या 25/23 (हत्या का मामला) दर्ज की गई और पुलिस लगातार हत्यारों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस के सामने सोनू के अफेयर से जुड़ा दूसरा मामला आया। थावे थाने में एक युवती की मां ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने जब दोनों मामलों की कड़ियों को जोड़ा, तो तकनीकी सुरागों से पता चला कि सोनू मरा नहीं है, बल्कि वह घटना वाले दिन ही अपनी प्रेमिका को लेकर दूसरे राज्य (दिल्ली) भाग गया था। वह वहां अपनी प्रेमिका (अब पत्नी) और बच्चे के साथ रह रहा था। पुलिस की विशेष टीम द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी और बढ़ते कानूनी दबाव के कारण सोनू कुमार अचानक देवरिया थाने में खुद जिंदा पेश हो गया। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि घरवालों से रिश्ता छिपाने और उनसे दूर रहने के लिए ही उसने यह पूरा नाटक रचा था। पुलिस को गुमराह करने, फर्जी साजिश रचने और कानून के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में पुलिस अब सोनू के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button