बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी ने जिले की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण (भू-अर्जन) कार्यों की समीक्षा की, जिसमें विशेष रूप से राम जानकी मार्ग (NH-227) परियोजना पर ध्यान केंद्रित किया गया

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ३१ अगस्त

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण (भू-अर्जन) कार्यों की समीक्षा की है, जिसमें विशेष रूप से राम जानकी मार्ग (NH-227) परियोजना पर ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उपस्थित थे, साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यपालक अभियंता एनएचएआई छपरा प्रमंडल, परियोजना निदेशक एनएचएआई मुजफ्फरपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना के काम में तेजी लाने और बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में एनएच 227-राम जानकी मार्ग परियोजना की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि एसएसबी एवं संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करें। वहीं गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे की समीक्षा के क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अधिसूचना हेतु अग्रेतर कार्रवाई के लिए निदेशक परियोजना क्रियान्वयन इकाई मुजफ्फरपुर को भेजा गया है। वहीं एनएच–22 (पुराना एन एच 77 ) मुजफ्फरपुर-सोनवर्षा खंड एवं एनएच 527–मझौली–चोरौत खंड की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि लंबित भुगतान के निष्पादन हेतु शेष रैयतो को सूचित कर कैंप मोड में कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button