बिहारराज्यलोकल न्यूज़

जिलाधिकारी (DM) ने बोचहां अंचल के राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके वेतन की निकासी पर लगाई रोक

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २८ अगस्त

जिलाधिकारी (DM) कुमार गौरव ने बोचहां अंचल के राजस्व अधिकारी (Revenue Officer) जितेन्द्र कुमार महतो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके वेतन की निकासी पर रोक लगा दी है। जनता की शिकायतों और सरकारी काम में लापरवाही को देखते हुए यह कड़ा कदम उठाया गया है। उनके समय में हुए दाखिल-खारिज (Mutation) और दूसरे कामों की जांच के लिए तीन सदस्यीय (3 Members) जांच टीम बनाई गई है। इस टीम में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी), और भूमि सुधार उप समाहर्ता (पूर्वी) शामिल हैं। इस जांच टीम को 1 सप्ताह (7 दिन) के भीतर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी होगी। अगले आदेश तक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र कुमार महतो की सैलरी (वेतन) रोकने का आदेश दिया गया है। जिला जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा नें बताया की झपहां मौजा में 15 डिसमिल जमीन के एक मामले में ऑनलाइन आपत्ति (Objection) होने और कोर्ट में मामला लंबित होने के बाद भी उन्होंने दाखिल-खारिज को मंजूरी दे दी। इस गड़बड़ी पर उनसे 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण (जवाब) मांगा गया है। जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि आम जनता को परेशान करने वाली लापरवाही या भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button