बिहारराज्यलोकल न्यूज़

अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन पर बनी चहारदीवारी और घरों को तोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार,भू-माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई में अब तक कुल 5 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २६ अगस्त

मुजफ्फरपुर पुलिस नें अहियापुर थाना क्षेत्र में जमीन पर बनी चहारदीवारी और घरों को तोड़ने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। भू-माफियाओं के खिलाफ चल रही इस कार्रवाई में अब तक कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने इस नए आरोपी के पास से क्षतिग्रस्त किया हुआ एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सिटी एसपी (नगर पुलिस अधीक्षक) मोहिबुल्लाह अंसारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया की यह मामला अहियापुर के उरांडिह (झपहां उदन) इलाके का है, जहाँ जेसीबी मशीन से करीब 25 लोगों के निर्माणाधीन घरों और चहारदीवारी को तोड़ दिया गया था। इस मामले में पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इस मामले में अब तक कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मौके से 01 क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है। शुरुआत में सुमित श्रीवास्तव और शन्नी सिंह जैसे नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस ने हालिया कार्रवाई में एक क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद किया है। इससे पहले की छापेमारी में अवैध हथियार (पिस्टल) और कारतूस भी मिले थे। इस पूरे विवाद में सीतामढ़ी के बेलसंड से लोजपा (आर) विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू सिंह का नाम भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस उनके ठिकानों पर छापेमारी और जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कान्तेश कुमार मिश्र ने खुद घटनास्थल का जायजा लिया था और पीड़ितों से बात कर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए थे।विदित हो की 20 अगस्त 2026 को कुछ व्यक्तियों के द्वारा स्कॉर्पियो, थार, जेसीबी मशीन एवं मोटरसाईकिल पर सवार होकर, जिनमें एक वाहन पर एक राजनीतिक पार्टी (लोजपा-आर) का बोर्ड लगा हुआ था, तथा अन्य 50 से अधिक लोगों के द्वारा झपहाँ, उदनडीह, अहियापुर में जमीनों पर पूर्व से किए गए निर्माण को तोड़ा गया था। लोगों द्वारा विरोध करने पर मारपीट की गई थी, एक व्यक्ति के घर के चहारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर जेसीबी के नीचे फेकने का प्रयास किया गया तथा साथ ही जमीन खाली करने की धमकी दी गई, इसके अतिरिक्त, यह भी कहा गया था कि यदि उक्त भूमि पर रहना है तो बॉस (Boss) को पैसा देकर ही रहने दिया जाएगा। उक्त आलोक में पीड़ितों में एक वादी प्रहलाद कुमार, थाना-औराई, जिला-मुजफ्फरपुर द्वारा समर्पित एक लिखित आवेदन के आधार पर दो नामजद एवं 50 अज्ञात के विरूद्ध अहियापुर थाना कांड सं०-1323/26 दर्ज की गई थी। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, कान्तेश कुमार मिश्रा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक, नगर मोहिबुल्लाह अंसारी के अनुश्रवण एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर- 02 विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम में थानाध्यक्ष अहियापुर की टीम को भी शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये उक्त घटना में संलिप्त नामजद प्राथमिकी अभियुक्त सुमित कुमार श्रीवास्तव, सन्नी सिंह, को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापामारी की जा रही थी। कार्रवाई के क्रम में 23 अगस्त को संलिप्त अभियुक्तों मुजफ्फरपुर पुलिस एवं सीतामढ़ी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई में विधायक, बेलसंड के कार्यालय में छिपे अभियुक्त  नन्हे सिंह एवं छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। उल्लेखनीय हैं कि गिरफ्तार अभियुक्त छोटू कुमार उर्फ छोटू यादव के विरुद्ध पूर्व से 07 कांड लूट, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामद अवैध हथियार एवं कारतूस के संदर्भ में अलग से बेलसंड थाना (सीतामढ़ी) कांड सं0-224 / 26 दर्ज की गई है। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो फुटेज एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त आनंद कुमार को अहियापुर थानांतर्गत से क्षतिग्रस्त अवस्था में मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे प्रकरण में अब तक कुल 25 कांड दर्ज किया गया हैं। घटना में संलिप्त सभी भू-माफियाओं की गिरफ्तारी शीघ्र ही सुनिश्चित की जायेगी साथ ही सभी भू-माफियाओं के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 107 के अंतर्गत साक्ष्यानुसार विधि-सम्मत उनकी संपत्ति जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button