बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली पुलिस द्वारा ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सदर थानान्तर्गत 01 ट्रक पर लदे 6132.600 लीटर विदेशी शराब को किया गया जप्त

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार ०९ जुलाई

वैशाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ (Operation Neelkanth) के तहत नशे के नेटवर्क पर लगातार प्रहार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वैशाली पुलिस ने सदर थानांतर्गत 01 ट्रक पर लदे 6132.600 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप जप्त की है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा नें बताया की शराब माफिया और नशा तस्करों के खिलाफ वैशाली पुलिस का यह विशेष अभियान जिले में काफी सक्रिय है। नशे और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे इस विशेष अभियान (ऑपरेशन नीलकंठ) में हाल के दिनों में कई बड़ी सफलताएं मिली हैं.  वैशाली पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर एक ट्रक को रोका, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी, कुल 6132.600 लीटर विदेशी शराब जप्त की गई। पुलिस इस खेप को ले जा रहे वाहन के चालक, सह-चालक और इसके मुख्य लाइनर/माफियाओं की पहचान कर उनके खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button