बिहारराज्यलोकल न्यूज़

औद्योगिक थाना क्षेत्र (हाजीपुर) में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4972.5 लीटर बिना लाइसेंस वाली कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार ०४ जुलाई

वैशाली पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं बिक्री पर रोकथाम तथा तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत औद्योगिक थाना क्षेत्र (हाजीपुर) में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4972.5 लीटर बिना लाइसेंस वाली कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया है। यह बड़ी कामयाबी नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मिली है। वैशाली पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी और विस्तृत जांच कर रही है। औद्योगिक थाना को विशेष छापेमारी अभियान के क्रम मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, पटना के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जन्दाहा रोड स्थित सुल्तानपुर के पास विनय कुमार और बिपिन कुमार के संयुक्त मकान में काफी मात्रा में अनुज्ञप्ति रहित कोडीन युक्त कफ सिरप रखा हुआ. प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक वैशाली शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार एसडीपीओ सदर-01 सुबोध कुमार के नेतृत्व में औद्योगिक थाना एवं मजिस्ट्रेट के साथ एक टीम का गठन किया गया एवं गठित टीम द्वारा उक्त स्थल पर छापेमारी कर 4972.5 ली0 अनुज्ञप्ति रहित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संदर्भ में औद्योगिक थाना कांड सं.- 104/26 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मादक पदाथ कहां से लाया गया था एवं किसको बेचने वाला था। इनमें संलिप्त अन्य सभी अपराधकर्मी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त से कोडीन युक्त कफ सिरप:- 4972.5 लीटर, 01 मोटरसाइकिल और 03 मोबाईल जप्त किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button