मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही की लिखित परीक्षा वैशाली जिले के सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, १७ जून
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही की लिखित परीक्षा वैशाली जिले के सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो गई है। वैशाली जिला प्रशासन और जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग नेतृत्व में परीक्षा को सुचारू रूप से चलाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे. परीक्षा निर्धारित समय के अनुसार दो पालियों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई. सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरों और कड़ी सुरक्षा के साथ सतत निगरानी रखी गई. निष्पक्षता बनाए रखने के लिए उड़नदस्ता (Flying Squad) और गश्ती दल पूरी तरह से सक्रिय रहे. किसी भी केंद्र से नकल या विधि-व्यवस्था के उल्लंघन की कोई प्रतिकूल सूचना प्राप्त नहीं हुई.





