बिहारराज्यलोकल न्यूज़

बकरीद के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मुजफ्फरपुर जिला और पुलिस प्रशासन ने जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों और चौक-चौराहों पर निकाला फ्लैग मार्च

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २७ मई

बकरीद के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए मुजफ्फरपुर जिला और पुलिस प्रशासन ने शहर सहित जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों और चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला है। इस दौरान अधिकारियों ने आम जनता से शांति, भाईचारा बनाए रखने की अपील की और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में शहर में निकाले गए फ्लैग मार्च में स्थानीय थानाध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने जनता को आश्वस्त किया है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए बल तैनात रहेंगे। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाले संदेशों से बचने की सख्त हिदायत दी है। त्यौहार को मिल-जुलकर, आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है। वहीँ दूसरी ओरजिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण संवेदनशील क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत करना तथा पर्व के दौरान शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना है। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। फ्लैग मार्च मोतीपुर बाजार, कांटी-दामोदरपुर, हरपुर लौहौरी-अहियापुर, कोल्हुआ पैगंबरपुर, सुमेरा, लदौरा, तुर्की, ब्रह्मपुरा-ब्रह्मस्थान, सरैया तथा रेपुरा छितरी समेत कई क्षेत्रों में किया गया। मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर प्रशासन की तैयारियों की जानकारी दी और कहा कि पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पुलिस लगातार गश्ती कर रही है।जिला जनसम्पर्क अधिकारी प्रमोद कुमार नें बताया की पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। पर्व के दौरान शांति भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button