बिहारराज्यलोकल न्यूज़

“सबका सम्मान,जीवन आसान” केवल एक नारा नहीं बल्कि सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र है- श्रेयसी सिंह,  प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री नें विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण, सहयोग पोर्टल पर मामलों की अपलोडिंग एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर दिया जोर

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १९ मई

जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु प्रथम सहयोग शिविर में सीतामढ़ी जिले की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने रुन्नीसैदपुर के अथरी, डुमरा के आजमगढ़ एवं रीगा के अन्हारी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी डीएम, उप-विकास आयुक्त सहित जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों के साथ सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भी सहयोग शिविर में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। मौके पर जिले के कई जन प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी मंत्री ने शिविरों की कार्यप्रणाली, विभागीय समन्वय एवं आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा शिकायतों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायती राज, पीएचईडी,स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, फार्मर आईडी निर्माण, राजस्व एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं मामले को अनिवार्य रूप से सहयोग पोर्टल पर अपलोड किया जाए तथा उसका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी मंत्री ने शिविर प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि डीसीएलआर न्यायालय एवं एडीएम न्यायालय से संबंधित लंबित राजस्व मामलों की सूची शिविर स्थल पर प्रदर्शित की जाए, ताकि आम नागरिक अपने मामलों की स्थिति से अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि होने योग्य अधिकतम मामलों का निष्पादन शिविर स्थल पर ही किया जाए तथा छोटे-छोटे मामलों के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। निरीक्षण के दौरान कई आवेदनों एवं समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन  करने का निर्देश संबंधित शिविर प्रभारियों को दिया गया प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व, पेंशन, प्रमाण पत्र, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसेवा से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने शिविर में उपस्थित लोगों को सहयोग शिविरों के लाभों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने शिविर में पहुंचे लाभुकों से फीडबैक भी लिया तथा उनसे प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप “सबका सम्मान, जीवन आसान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सहयोग शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा मिल रही है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार रखें। आम जनों में सहयोग शिविर के प्रति काफी उत्साह दिखा और कई व्यक्तियों द्वारा त्वरित निष्पादन हेतु धन्यवाद दिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने शिविर स्थलों पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, छायादार स्थान एवं साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया तथा अधिकारियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रखने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि शिविर अवधि तक सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने शिविर प्रभारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी विभागों के पदाधिकारी शिविर अवधि तक उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों की मॉनिटरिंग करें तथा लंबित मामलों के निष्पादन की नियमित समीक्षा कर 30 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए साथ ही सहयोग पोर्टल पर अपलोड किए गए मामलों की प्रगति पर सतत निगरानी रखने हुए निष्पादित आवेदनों को भी सहयोग पोर्टल पर प्रेषित करने का निर्देश सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ साथ शिविर प्रभारियों को दिया गया। जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह नें बताया कि जिले के विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आमजनों को पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button