बिहार पुलिस मुख्यालय (सरदार पटेल भवन, पटना) में पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा जनसुनवाई/जनता दरबार का किया गया आयोजन

ध्रुव कुमार सिंह, पटना, बिहार, ०६ अप्रैल
बिहार पुलिस मुख्यालय (सरदार पटेल भवन, पटना) में पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा जनसुनवाई/जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान, पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने आम जनता की शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में जमीन विवाद, जमीनी मामलों के कारण उत्पन्न विधि-व्यवस्था की समस्या, और लंबित पुलिस मामलों से संबंधित शिकायतें सुनी गईं। पुलिस महानिदेशक (DGP) ने पुलिस मुख्यालय में जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की फरियाद सुनी और अधिकारियों को मामलों के त्वरित व पारदर्शी निष्पादन के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता दी गई और DGP ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने का कड़ा निर्देश दिया। पुलिस महानिदेशक कुमार ने कहा की यह पहल जनता के मुद्दों को सीधे उच्च स्तर पर हल करने और ‘जनपुलिस’ की छवि को मजबूत करने के लिए की जा रही है। इसका उद्देश्य बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और जनता की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है और बिहार पुलिस को जनता के प्रति अधिक जवाबदेह और संवेदनशील बनाना और बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली में ईमानदारी, पारदर्शिता और जन-विश्वास को बढ़ावा देना है। DGP श्री कुमार ने पुलिस कर्मियों को चेतावनी भी दी है कि जनता के साथ अनुचित व्यवहार करने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. गौरतलब है की यह सुनवाई प्रत्येक कार्य दिवस को पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक पुलिस मुख्यालय, सरदार पटेल भवन,पटना में आयोजित की जाती है. इसमें DGP स्वयं नागरिकों से मिलते हैं और उनकी शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुनते हैं. जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को लिखित रूप में दर्ज किया जाता है और संबंधित जिलों या विभागीय अधिकारियों को उचित कार्यवाही के लिए भेजा जाता है. इसका मुख्य लक्ष्य संवेदनशील और जन-केंद्रित पुलिसिंग सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिक बिना किसी डर के अपनी समस्याएँ शीर्ष स्तर तक पहुँचा सकें. यदि आप मुख्यालय नहीं जा सकते, तो इन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
आपातकालीन हेल्पलाइन: 112 (24/7 उपलब्ध).मुख्यालय कंट्रोल रूम: 0612-2294318 / 2294319.ईमेल: dgpcr.pat-bih@gov.in. एवं शिकायतों या अन्य सेवाओं के लिए बिहार पुलिस सिटीजन पोर्टल का उपयोग किया जा सकता है.






