बिहारराज्यलोकल न्यूज़

14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के सीनेट हॉल में सेमिनार का होगा आयोजन

इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के बौद्धिक व सामाजिक योगदान को याद करना और समाज में उनकी प्रासंगिकता पर चर्चा करना है- प्रो.दिनेश चंद्र राय, कुलपति

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०२ अप्रैल

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में आयोजित अंबेडकर जयंती आयोजन समिति की बैठक में कुलपति ने कहा कि डॉ.अंबेडकर एक प्रखर शिक्षाविद थे, इसलिए उनके बौद्धिक योगदान को याद करना और अकादमिक जगत में उनके विचारों पर सेमिनार के माध्यम से विमर्श करना हम सबों का दायित्व है। अंबेडकर जयंती मनाने का उद्देश्य डॉ.अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के संघर्ष को याद करना है। ‘विधि के शासन’ और लोकतंत्र को मजबूत करने के उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना है। छात्रों को डॉ.अंबेडकर के शिक्षा, ज्ञान और अधिकारों से संबंधित विचारों से परिचित कराना है। अंबेडकर जयंती आयोजन समिति के संयोजक डॉ.विनोद बैठा ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती विश्वविद्यालय सीनेट हॉल में कुलपति की अध्यक्षता में 11:00 बजे से “अंबेडकर के न्यायिक विचार और सामाजिक न्याय” केंद्रित विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार को संबोधित करने हेतु विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षाविद, अंबेडकरवादी विचारक, छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ता इस सेमिनार में हिस्सा लेंगे। बैठक में कुलसचिव डॉ.समीर कुमार शर्मा, पूर्व कुलानुशासक डॉ.बीएस राय, डॉ.विपिन कुमार राय, डॉ. विजय कुमार, डॉ.वीरेंद्र चौधरी, पूर्व उप-कुलसचिव उमाशंकर दास, सिंडिकेट सदस्य डॉ.रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ. कुसुम कुमारी, उमा पासवान, डॉ.ललित किशोर, गौरव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button