बिहारराज्यलोकल न्यूज़

मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन द्वारा ‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ के अवसर पर “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का किया गया शुभारंभ

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १८ मई

मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन द्वारा ‘जनजातीय गरिमा उत्सव 2026’ के अवसर पर “जन भागीदारी – सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सेन नें कहा की यह राष्ट्रव्यापी अभियान 18 मई से 25 मई तक संचालित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य दूरस्थ और जनजातीय बहुल इलाकों में रह रहे लोगों तक केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं (विशेषकर पीएम-जेएएनएमएन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान) को पहुंचाना है. जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि सभी संबंधित विकास मित्र एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अपने वरीय पदाधिकारियों की देख-रेख में उक्त सभी कार्यक्रम सम्पन्न करायेंगे ताकि सभी जनजातीय परिवार सरकार की योजनाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित किया जा सके। जिला कल्याण पदाधिकारी नें बताया की इस अभियान के तहत दिनांक-19 मई से 24 मई तक प्रति दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रखंड मुशहरी अन्तर्गत भगवानपुर पंचायत के टोले में आवासीत जनजातीय परिवारो के लिए सरकारी योजनाओं के संतृप्तिीकरण हेतु अभियान, डोर टू डोर भ्रमण, हकदारी अभियान, शिकायत निवारण शिविर, हेल्थ कैम्प एवं जन सुनवाई का कार्यक्रम चलाया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button