बिहारराज्यलोकल न्यूज़

CSEP की टीम ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके माध्यम से राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए 40 से अधिक विभागों के साथ की समन्वयन बैठक

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०१ सितम्बर

सेंटर फॉर सोशल एण्ड इकॉनोमिक पॉलिसी (CSEP) की तीन सदस्यों टीम ने मुजफ्फरपुर में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और उनके माध्यम से राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए  जिले के 40 से अधिक विभागों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वयन बैठक की। टीम का नेतृत्व कर रही मधु खेतान ने सभी विभागों के समन्वयन से किस तरह से जमीनी स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है इस पर परिचर्चा की. बैठक के दौरान डीआरडीए डायरेक्टर अभिजीत चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिन्हा, पंचायती राज पदाधिकारी, मनरेगा डीपीओ, जिला नजारत पदाधिकारी, एडीएम, ओएसडी सहित सभी विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक का संचालन जीविका डीपीएम अनीशा ने किया. इस उच्च स्तरीय मंथन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों के बीच सामंजस्य बढ़ाना और विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। इस नीतिगत पहल और मंथन बैठक में बिहार सरकार के लगभग सभी प्रमुख विभागों (जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, और उद्योग) को एक मंच पर लाया गया है ताकि योजनाओं के दोहराव को रोका जा सके और बजट का सही उपयोग हो। CSEP के विशेषज्ञों ने विभागों को डेटा-आधारित (Data-driven) निर्णय लेने और योजनाओं की वास्तविक समय पर निगरानी (Real-time monitoring) करने के सुझाव दिए. बैठक में ग्रामीण उद्यमिता, आजीविका के अवसरों को मजबूत करने और ग्रामीण समृद्धि के लिए ग्रामीण विकास विभाग (RDD) तथा JEEVIKA टीम के साथ विशेष रणनीति तैयार की गई। राज्य में चल रही सात निश्चय योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, और बिहार लघु उद्यमी योजना जैसी महत्वाकांक्षी पहलों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया है, ताकि युवाओं और महिलाओं को सीधे आर्थिक लाभ मिल सके। नौकरशाही की बाधाओं, वित्तीय आवंटन में देरी और जागरूकता की कमी जैसी जमीनी चुनौतियों को दूर करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और आसान आवेदन प्रक्रियाओं (जैसे एकीकृत पोर्टल) को बढ़ावा देने की बात कही गई है। बिहार के सतत विकास के लिए कल्याणकारी योजनाओं को कर्ज के बजाय राज्य के आंतरिक राजस्व और औद्योगिक निवेश से जोड़ने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक के पश्चात् टीम के सदस्यों नें जिलाधिकारी कुमार गौरव से शिष्टाचार भेंट किया. जिला जनसम्पर्क अधिकारी लोकेश कुमार झा नें बताया की इस समन्वय बैठक के जरिए CSEP और बिहार सरकार का लक्ष्य एक ऐसा समावेशी खाका तैयार करना है, जिससे विकास की गति तेज हो सके और सभी 40+ विभागों की योजनाएं जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत परिणाम दे सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button