बिहारराज्यलोकल न्यूज़

शांति एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने एवं इस अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी ने की बैठक

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, २६ मई

सीतामढ़ी जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर प्रभारी डीएम संजीव कुमार द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक एवं ऐतिहातन तैयारी की समीक्षा हेतु बैठक की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ.अखिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-02 विनय कुमार, डीटीओ प्रशांत कुमार, गोपनीय प्रभारी ऋषभ, डीसीएलआर सदर अमित राज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विशाल, निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण, डीपीआरओ कमल सिंह, सभी एसडीओ, जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चंद्र राजकुमार के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे जबकि प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण  को लेकर प्रभारी डीएम के द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए की सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले जाएंगे जेल। सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवं थानाध्यक्षों को लगातार सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानो पर भ्रमणशील रहकर विधिव्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। जिला पुलिस की साइबर सेल एवं सूचना जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध त्वरित करवाई का निर्देश के साथ अफवाह फैलाने वाले एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कठोर कारवाई की जाएगी। फेसबुक पेज, व्हाट्सएप ग्रुप,ट्विटर ,इंस्टाग्राम तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रखी जा रही है कड़ी नजर रहेगी। बैठक में  उपस्थित सभी पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में संवेदनशील रहकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष से कहा कि वे असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नही हिचके।  सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। विधिव्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है,जो सीधे पल -पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस मे समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। प्रभारी डीएम ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्योहार मनाने की अपील किया गया है। निर्देश दिया गया है कि सोशल मीडिया पर झूठी,भ्रामक एवं अफवाह फैलाने वाली खबरों पर नजर रखे। इसको लेकर जिला पुलिस के साइबर सेल /सूचना एवं जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने एवं ऐसे असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है। ऐसे तत्वों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बकरीद पर्व आयोजन के मद्देनजर सभी अनुमंडलों  में थाना वार दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों  की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी वरीय पदाधिकारियों को भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।  जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह नें बताया की इस अवसर पर 28 मई 2026 को 06 बजे पूर्वाह्न से 30 मई 2026 को 10:00 बजे रात्रि तक जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 06226– 250316 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button