बिहारराज्यलोकल न्यूज़

वैशाली जिला अंतर्गत सभी पुलिस थानों में CCTNS CAS के सफल क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा कार्यशाला आयोजित

CCTNS के माध्यम से स्टेशन डायरी, प्राथमिकी, अप्राथमिकी, गिरफ्तारी, गुमशुदगी, आरोप पत्र सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण अभिलेख नियमित रूप से Portal पर अपलोड एवं अद्यतन किए जा सकेंगे- विक्रम सिहाग, एसपी

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, २५ मई

वैशाली जिला अंतर्गत सभी पुलिस थानों में CCTNS CAS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems-Core Application Software) के सफल क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के ‘क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स’ (CCTNS) के अंतर्गत कोर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (CAS) के सफल क्रियान्वयन और प्रभावी संचालन के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मियों हेतु राज्य/जिला स्तर पर नियमित प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। कार्यशाला में वैशाली जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष (SHO) और CCTNS/कंप्यूटर कार्य से जुड़े पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों को CCTNS CAS 1.0 (Core Application Software) की विशेषताओं और इसके मॉड्यूल्स के बारे में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई। NIC के तकनीकी विशेषज्ञों और NCRB के प्रतिनिधियों द्वारा ऑनलाइन FIR पंजीकरण, अनुसंधान कार्य, और राष्ट्रीय डेटाबेस के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग द्वारा निर्देश दिया गया कि आगामी जुलाई माह से जिले के सभी थाना में CCTNS सुचारू रूप से कार्यरत होगा। इसके माध्यम से स्टेशन डायरी, प्राथमिकी, अप्राथमिकी, गिरफ्तारी, गुमशुदगी, आरोप पत्र सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण अभिलेख नियमित रूप से CCTNS Portal पर अपलोड एवं अद्यतन किए जा सकेंगे, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बनेगी। इस प्रणाली के सुचारू उपयोग से थानों की कार्यप्रणाली डिजिटल होगी, आपराधिक डेटाबेस को मजबूत किया जाएगा और आम नागरिकों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। पुलिस अधीक्षक श्री सिहाग नें बताया की इस कार्यशाला में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को CAS पोर्टल के संचालन, उपयोग और उससे संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी है। इसमें डिजिटल पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने, थानों में तकनीकी प्रक्रियाओं के प्रभावी इस्तेमाल और केस मैनेजमेंट को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाता है। यह CAS एप्लीकेशन राज्य स्तर की सामान्य कार्यक्षमताओं को मानकीकृत करता है, जिससे राज्यों और केंद्र के बीच अपराध और अपराधियों से संबंधित जानकारी का त्वरित आदान-प्रदान संभव होता है। इसका प्रमुख लक्ष्य अन्वेषण अधिकारियों (IOs) को अपराध और अपराधियों को पकडनें हेतु आधुनिक उपकरण और तकनीक उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button