बिहारराज्यलोकल न्यूज़

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई और सदर अस्पताल के समेकित कैंसर सेवा कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ११ अप्रैल

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला (RBBM) महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई और  सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर के समेकित कैंसर सेवा कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम छात्राओं और अन्य प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बीमारी की शुरुआती पहचान (early detection) करना है। विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर जैसे स्तन कैंसर (Breast Cancer) और सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) के लक्षणों, बचाव के उपायों और स्वयं जांच की जानकारी दी गई। सदर अस्पताल की टीम ने कैंसर के शुरुआती संकेतों को पहचानने और समय पर चिकित्सा परामर्श लेने के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ.मधु सिंह ने कहा हम स्वास्थ्य  के प्रति सजग रह कर ही बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। कैंसर जैसी बीमारी का इलाज संभव है अगर पहचान जल्दी हो। सदर अस्पताल की कैंसर विशेषज्ञ डॉ.अवंतिका राज ने कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करते हुए कहा कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट का उद्देश्य शुरुआती चरण में पता लगाना है ताकि इलाज प्रभावी हो और ठीक होने का बेहतर अवसर मिल सके। छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। उनके द्वारा 50 छात्राओं का कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया। डॉ.अवंतिका ने बताया कि सदर हॉस्पिटल में सोमवार से शनिवार तक कैंसर की निःशुल्क जांच 8 नंबर कैंसर डिपार्टमेंट में होता है। मनोचिकित्सक डॉ.रवियांश कुमार ने बताया वर्तमान में मानसिक स्वास्थ्य गंभीर चुनौती है। नियमित शारीरिक व्यायाम, संतुलित आहार, ध्यान, योग, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच से हम मानसिक बीमारी से बचे रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार निगम ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. हेमा, डॉ.नीतू सिंह, डॉ.अंकिता सिंह, डॉ.प्रियंका, डॉ.पुतुल कुमारी, डॉ.अन्नू, डॉ.अरुणा, डॉ.कंचन, डॉ.अभय, डॉ.धनंजय, डॉ. अफरोज, डॉ.अफसाबानो, डॉ.विनीता, डॉ.सबीना, डॉ.पूजा, डॉ.मीनू, डॉ.रागिनी, डॉ.मिंटू, डॉ.मंजुल श्री सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button