बिहारराज्यलोकल न्यूज़

फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अद्यतन प्रगति हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश, चार प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं पांच अंचल अधिकारी का वेतन किया गया बंद

दो कृषि समन्वयक को तत्काल सस्पेंड करने का निर्देश के साथ उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई चलाने का भी निर्देश जारी

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, १६ फ़रवरी

जिलाधिकारी रिची पांडे के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री  की अद्यतन प्रगति की समीक्षा समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में की गई। जिलाधिकारी द्वारा विशेष तौर पर कृषि विभाग, सभी सीओ राजस्व विभाग एवं सीएससी को निर्देशित किया गया कि 22 मार्च तक सघन अभियान चलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में शिथिलता बरतने  के कारण प्रखंड कृषि पदाधिकारी– नानपुर, परिहार, मेजरगंज एवं रुन्नीसैदपुर के साथ 05 अंचल अधिकारी (सीओ) यथा– रुन्नीसैदपुर, डुमरा, बाजपट्टी, सुप्पी एवं नानपुर से स्पष्टीकरण पूछते हुए उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया गया है साथ ही फार्मर रजिस्ट्री कार्य में शिथिलता एवं कृषि विभाग की योजनाओं यथा :–बीज वितरण, कृषि इनपुट अनुदान योजना तथा अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लचर प्रदर्शन के कारण नवल पासवान कृषि समन्वयक  रूनी सैदपुर एवं बबलू कुमार कृषि समन्वयक सुरसंड को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में डीएम ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के वरीय नोडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता एवं उप-विकास आयुक्त को किसान बन्धुओं के बीच सघन जन जागरूकता अभियान चलाते हुए फार्मर रजिस्ट्री कार्य  को गति दें ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके। कहा कि सभी पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में करें। जिलाधिकारी ने किसान बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि आप कैंप में भाग लेकर फार्मर रजिस्ट्रेशन करवाएं तथा फार्मर आईडी बनवाकर कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का पारदर्शी एवं सुचारू रूप से लाभ उठाएँ। संपूर्ण प्रशासनिक तंत्र आपकी सहायता के लिए सजग तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएससी/वसुधा केन्द्रों पर भी फार्मर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। सभी सीएससी में किसान अपना फार्मर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं साथ ही किसान स्वयं भी ऑनलाइन पोर्टल bhfr.agristack.gov.in/farmer-registr… के माध्यम से घर बैठे फार्मर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पूर्व में कॉमन सर्विस सेन्टर/ वसुधा केन्द्रों के माध्यम से फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए ली जाने वाली ₹15 की सेवा शुल्क राज्य सरकार के निर्देशानुसार अब नहीं ली जाएगी। किसानों के हित में इसका वहन  कृषि विभाग  द्वारा किया जाएगा। जिससे किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। जिला जनसम्पर्क अधिकारी कमल सिंह नें बताया की कृषि विभाग का हेल्प लाइन नंबर 18001801551तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का  हेल्पलाइन नंबर 18003456215 है। किसानों द्वारा किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपर्युक्त हेल्पलाइन नम्बरों के साथ जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button