बिहारराज्यलोकल न्यूज़

समाज कल्याण विभाग के सचिव के द्वारा बुनियाद केंद्र पुपरी का किया गया निरीक्षण

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ०५ अप्रैल

समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के सचिव वंदना प्रेयसी के द्वारा बुनियाद केंद्र पुपरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव के साथ एसडीएम पुपरी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस उपस्थित थे। सचिव द्वारा बुनियाद केंद्र द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रत्येक इकाई एवं रजिस्टर के अद्यतन स्थिति का निरीक्षण किया गया साथ ही 30 मार्च से प्रारम्भ स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से नेत्र जांच विशेष शिविर मे आए हुए सभी लाभार्थियों, ASG HOSPITAL के डॉक्टर एवं बुनियाद केंद्र के सभी कर्मियों, जिला प्रबंधक एवं केंद्र प्रबंधक से बात की एवं लाभार्थियों के अच्छी संख्या देखकर सभी कर्मियों, जिला प्रबंधक एवं केंद्र प्रबंधक क़े सराहनीय प्रयास एवं कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की. लाभार्थियों से बातचीत के क्रम में सचिव द्वारा सभी लाभार्थियों से अनुरोध किया गया कि वह अपने परिजन एवं आसपास के लोगों को भी इस विशेष शिविर में नेत्र जांच कराने हेतु बुनियाद केंद्र पर भेजने हेतु उत्साहित करें एवं इस विशेष शिविर का लाभ उठाएं। सचिव द्वारा सभी को धन्यवाद एवं बुनियाद केंद्र के सभी कर्मियों जिला प्रबंधक एवं केंद्र प्रबंधक को इसी उत्साह से सतत कार्य करते रहने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button