बिहारराज्यलोकल न्यूज़

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने 8वें पोषण पखवाड़ा के तहत किया विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १० अप्रैल

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ने 8वें पोषण पखवाड़ा के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्राओं और समुदाय के बीच संतुलित आहार, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना था, जो महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य के लिए एक सकारात्मक कदम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ शिक्षक डॉ.रामेश्वर राय ने कहा की इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और समाज को सही पोषण के महत्व के प्रति जागरूक करना है और कुपोषण को दूर करने के लिए “सही पोषण, देश रोशन” के संदेश को बढ़ावा देना और स्वस्थ जीवन शैली के लिए स्थानीय खाद्य पदार्थों के महत्व को समझाना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार निगम ने कहा की जीवन के प्रथम 6 वर्षों  में मस्तिष्क का 85 प्रतिशत से अधिक विकास इस उम्र तक हो जाता है। जो समग्र पोषण संवेदनशील देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा के महत्व को दर्शाता है। डॉ.निगम नें बताया की कार्यक्रम के दौरान पोषण शपथ ग्रहण, पौष्टिक आहार की प्रदर्शनी और उनके लाभों पर चर्चा और किशोरी स्वास्थ्य और एनीमिया (खून की कमी) की रोकथाम पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई नियमित रूप से सामाजिक जागरूकता के कार्यों जैसे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करती रहती है। गृह विज्ञान विभाग की शिक्षिका डॉ.नीतू सिंह डॉ.विनीता रानी डॉ.नीलू ने भी पोषण पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने पोषण पर  स्लोगन के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ.शिप्रा आनंद, एनएसएस स्वयंसेविकाएं, प्राध्यापक और कर्मचारी सहित नुजहत, रागिनी, आंचल, नेहा, मुस्कान, रानी, आरती, मुस्कान, तनुजा, साक्षी, रीतिका, शालू सहित बड़ी संख्या में छात्राएं इस अभियान का हिस्सा बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button