बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति ने हाजीपुर स्थित राजनारायण कॉलेज में नवनिर्मित तकनीकी ब्लॉक का किया उद्घाटन

ध्रुव कुमार सिंह, वैशाली, बिहार, १० अप्रैल
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय ने हाजीपुर स्थित राजनारायण कॉलेज में एक भव्य और बहुआयामी समारोह के दौरान नवनिर्मित तकनीकी ब्लॉक (Technical Block) का उद्घाटन किया। कुलपति ने फीता काटकर तकनीकी ब्लॉक का विधिवत लोकार्पण किया, जिसे कॉलेज में आधुनिक शिक्षा और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह उद्घाटन एक बहुआयामी समारोह का हिस्सा था, जिसमें शिक्षाविदों और गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर कुलपति प्रो.राय ने कॉलेज की शैक्षणिक और तकनीकी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कीतकनीकी ब्लॉक का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करना है। यह आयोजन कॉलेज के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रो.राय नें कहा की आरएन कॉलेज, BRABU के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित इकाई है, इस नए ब्लॉक के माध्यम से छात्रों को तकनीकी और कौशल-आधारित शिक्षा प्रदान करने में सक्षम होगा। अपने संबोधन में प्रोफेसर राय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्रों को नियमित करने के साथ-साथ आधारभूत संरचना के विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम में कुलपति ने डॉ.माणिक लाल पांडेय की पुस्तकों के लोकार्पण समारोह में भी भाग लिया साथ हीं कॉलेज के न्यूज़लेटर का विमोचन किया और वार्षिक खेल मीट को खुला घोषित किया और कॉलेज की शैक्षणिक प्रगति की भी बारीकी से समीक्षा की।







