विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र-बी.आर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय और मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में (Refresher Course) पुनश्चर्या पाठ्यक्रम प्रारम्भ

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १२ मार्च
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र-बी.आर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय मनोविज्ञान: परंपरा, संस्कृति व समकालीन संदर्भ” विषय पर ऑनलाइन मोड में पुनश्चर्या पाठ्यक्रम (Refresher Course) का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने कहा कि यह कार्यक्रम NEP 2020 के तहत शिक्षकों को उन्नत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। सभी प्रतिभागियों को मानकों के अनुरूप ही सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस कोर्स को गंभीरता से करने की जरूरत है। नवनियुक्त प्राध्यापक को उनके करियर में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने पाठ्यक्रम की सफलता की कामना की। पाठ्यक्रम की योजना एवं प्रबंधन के लिए उन्होंने मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.रजनीश कुमार गुप्ता की प्रशंसा की। पुनश्चचर्या पाठ्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो.गिरीश्वर मिश्र ने पाठ्यक्रम के मूल भावना पर प्रकाश डाला। मनोविज्ञान के विभिन्न संदर्भों की चर्चा की। पुनश्चचर्या पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ.रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि 2013 के बाद काफी अथक प्रयास के बाद इस पाठ्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह पाठ्यक्रम निश्चित रूप से काफी सफल होगा और ग्लोबल एकेडमिक ऊंचाई को प्राप्त करेगा। डॉ.गुप्ता नें बताया की यह पाठ्यक्रम 12 मार्च से 28 मार्च तक चलेगा। देशभर के कुल 22 राज्यों से 82 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। विभागाध्यक्ष सह पुनश्चचर्या पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ.गुप्ता नें यह कार्यक्रम 12 दिनों की अवधि का होता है, जिसमें कम से कम 12 कार्य दिवस (रविवार को छोड़कर) और प्रति दिन 6 घंटे (कुल 72 संपर्क घंटे) शामिल हैं। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान को अद्यतन (update) करना और उन्हें उनके विषय में समसामयिक विकास और अनुसंधान के उभरते क्षेत्रों के बारे में अवगत कराना है। यह पाठ्यक्रम UGC से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार अपने कौशल को बढ़ाना चाहते हैं। मौके पर एमएमटीसी के निदेशक डॉ.सतीश कुमार राय, उप-निदेशक डॉ.राजेश्वर कुमार, कोर्स समन्वयक डॉ.अंकिता सिंह, डॉ.ऋतू कुमारी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।




