बिहारराज्यलोकल न्यूज़

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में नव-नामांकित पीजी छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १८ मार्च

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ.मधु सिंह के मार्गदर्शन में इतिहास विभाग द्वारा स्नातकोत्तर 2025-2027 सत्र के नव-नामांकित छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन कर वर्ग संचालन शुरू किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशित सभी छात्राओं को प्राचार्या ने मीठा खिलाकर स्वागत किया और कहा नियमित क्लास करें, महाविद्यालय की गतिविधियों में भाग लें, अनुशासन का पालन करते हुए आगे बढ़ें, और आत्मनिर्भर बनें। शिक्षक डॉ.अशोक कुमार निगम ने इतिहास विषय के महत्व और स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए पीजी पाठ्यक्रम के बारे में बताया और छात्राओं को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शिप्रा आनंद ने कहा छात्राएं क्लास में नियमित उपस्थित रहें और अनुशासन का पालन करें। इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओं के सवाल के जवाब दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button