बिहारराज्यलोकल न्यूज़

रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण हेतु अभियान के तहत जागरूकता रैली आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, १० मार्च

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में एचआईवी/एड्स से बचाव एवं नियंत्रण हेतु अभियान के तहत जागरूकता रैली और कार्यक्रम आयोजित हुआ। रैली का नेतृत्व करते हुए प्राचार्या डॉ.मधु सिंह ने कहा की एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जागरूकता और सामाजिक भेदभाव को मिटाने के उद्देश्य से रैली आयोजित की जा रही हैं. डॉ.सिंह ने कहा की 2030 तक इस महामारी को  समाप्त करने के वैश्विक लक्ष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। संक्रमित लोग अपनी स्थिति जानें, उपचार से जुड़े और वायरल लोड कम हो। इस बीमारी से बचाव के लिए हमें जागरूक रहना है साथ ही ग्रसित व्यक्ति के प्रति हमें सामान्य व्यवहार करना है और उसे उपचार के लिए प्रेरित करना है ताकि उपचार से उनकी जीवन प्रत्याशा सामान्य रहे। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार निगम के संयोजन में यह रैली और कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर डॉ.निगम नें कहा की इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समुदाय में एचआईवी/एड्स के कारणों, बचाव, उपचार और इसके प्रति सामाजिक कलंक (Stigma) को कम करना है। इस अवसर पर डॉ.अंकिता सिंह, डॉ.नीतू सिंह, डॉ.पुतुल कुमारी, डॉ.अन्नू कुमारी, डॉ.अरुणा, डॉ.अभय सिंह, डॉ.रूपम कुमारी, डॉ.धनंजय, डॉ.राजेश, डॉ.कंचन, डॉ.अफसा बानो, डॉ.नीलेश लोधी, डॉ.नाहिद कौसर, डॉ.नीलू, डॉ. रागिनी, कविता, बाबुल कुमार रक्षा, विभा, रागिनी, सोनाली, संजना, नुजहत, मानसी, रौशनी, काजल, भारती सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button