रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, ०७ मार्च
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय महिलाओं के अधिकार, न्याय और कार्यवाही पर विचार रखे गए। प्राचार्या डॉ.मधु सिंह ने कहा महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, साहस और अपनी योग्यता से ऊंचाइयों को छुआ है। देश और दुनियां में हर भूमिका को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया हैं। महिला दिवस का उद्देश्य उन्हें केवल सम्मान देना ही नहीं है बल्कि उन्हें सामाजिक समानता, अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.अशोक कुमार निगम ने कहा की ये कार्यक्रम नारी शक्ति के सम्मान, समानता और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने के लिए केंद्रित है, जो 8 मार्च के मुख्य समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित किए गए है। कार्यक्रम में डॉ.अंकिता सिंह, डॉ.कंचन, डॉ.निशत फातिमा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान छात्रा बुलबुल, रूपा, आरा जहां, विभा, रक्षा ने विषय आधारित पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिव्या भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में डॉ. नीतू सिंह, डॉ.प्रियंका, डॉ.अन्नू, डॉ.पुतुल, डॉ.अरुणा, डॉ.अभय, डॉ.रूपम, डॉ.अफरोज, डॉ.धनंजय, डॉ.नीलू, डॉ.शबीना, डॉ.विनीता, डॉ.नाहिद कौसर, डॉ.शिप्रा आनंद, डॉ.अनिमा, डॉ.अफसा बानो, बाबुल कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।




