बिहारराज्यलोकल न्यूज़

युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करने के लिए शहीद दिवस पर 16वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस प्रतियोगिता आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार, २३ मार्च

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के कुलपति प्रो.दिनेश चंद्र राय ने लंगट सिंह महाविद्यालय के खेल मैदान और परिसर में आयोजित 16वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल रोड रेस में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने संबोधन में युवाओं में अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करने के लिए शहीद दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो.राय ने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को न केवल खेल बल्कि देशभक्ति और अनुशासन के प्रति भी प्रेरित किया। शहीद दिवस पर आयोजित इस रोड रेस का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना जगाना है। यह कार्यक्रम अनुशासन को जीवन का आधार बनाने का संदेश देता है. इस कार्यक्रम का महत्व अभिषेक कुंदन जैसे वीर सपूतों की स्मृति को जीवंत रखना है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सह लंगट सिंह महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.कनुप्रिया नें कहा की इस वर्ष की दौड़ की थीम “Conquer Your Mind” (अपने मन पर विजय प्राप्त करें) रखी गई थी। यह प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध एथलीट अभिषेक कुंदन की स्मृति में आयोजित की जाती है, जिन्होंने गंभीर चोटों के बावजूद अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस अवसर पर आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो.मधु सिंह नें विशिष्ट अतिथि के रूप में कहा की यह प्रतियोगिता जिले के विभिन्न क्लबों और स्कूलों के एथलीटों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करती है। इस रोड रेस में तीन मुख्य आयु वर्गों (लड़के और लड़कियां) में स्पर्धाएं हुईं, जिसमें अंडर-14: 2 किलोमीटर दौड़, अंडर-16: 3 किलोमीटर दौड़ एवं अंडर-18: 3 किलोमीटर दौड़ शामिल थी और प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष 10 विजेताओं को सम्मानित किया गया और कुल ₹40,000 का नकद पुरस्कार वितरित किया गया। इस दौड़ का प्रबंधन स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान (SVKAYS) द्वारा किया गया। आयोजन समितिद्वारा रेस के सुचारू संचालन के लिए 70 से अधिक तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। लगभग 1,200+ धावक -53 विद्यालय व संस्थानों के बालक व बालिका के लिए छह आयु वर्ग में प्रतिभागिता की। इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियो एवं धावकों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व शुकदेव को स्मरण किया व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिवंगत अभिषेक कुंदन की धर्मपत्नी चंचला देवी, पूर्व टीम मैनेजर, भारतीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स दल अनिल कुमार सिन्हा, अध्यक्ष, मुज़फ़्फ़रपुर जिला एथलेटिक्स संघ राम प्रमोद राम, डीएसपी ट्रैफिक महेश चौधरी एवं प्रबंध निदेशक, प्रशांत हॉस्पिटल एवं प्रशांत होंडा शशांक शेखर नें कहा की अभिषेक कुंदन बिहार और भारत के गौरवशाली एथलीट थे और भारतीय विश्वविद्यालय एथलेटिक्स दल के सदस्य रहे। वे अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय एथलेटिक्स स्पर्धा में पदक जीतने वाले बिहार के प्रथम एथलीट थे।1991 में कल्याणी विश्वविद्यालय, कोलकाता में आयोजित अखिल भारतीय अंतर्विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में उन्होंने अभूतपूर्व वीरता का परिचय दिया, बाएं हाथ में फ्रैक्चर और बाईं भौंह पर टाँके के बावजूद जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीता और बिहार का नाम रोशन किया। वे पेशे से शिक्षक थे और स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान मुज़फ़्फ़रपुर द्वारा चयनित व प्रशिक्षित किए गए थे। 2001 में सड़क दुर्घटना में उनका असामयिक निधन हो गया, पर उनके शौर्य की गाथा आज तक हमें प्रेरित करती है। प्रतियोगिता में बालक अंडर-14 (2 KM) में मनीष कुमार पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बालक अंडर-14 वर्ग में शुरू से आगे रहकर असाधारण प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक, कन्हैया कुमार सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल कड़े मुकाबले में मजबूत प्रदर्शन करते हुए रजत पदक एवं आशीष कुमार उच्च विद्यालय, बरुआरी नें दृढ़ हौसले और तेज दौड़ से कांस्य पदक अर्जित किया। जबकि बालिका अंडर-14 (2 KM) में आरती कुमारी मध्य विद्यालय, हरपुर बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक,  श्रेष्टी पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय संकल्प के साथ दौड़कर रजत पदक एवं सोनम कुमारी मध्य विद्यालय, हरपुर नें पूरी दौड़ में संघर्ष करते हुए कांस्य पदक जीता। वहीँ बालक अंडर-16 (3 KM) में नीतीश कुमार भोला सिंह उच्च विद्यालय, कुरहानी 3 KM की दौड़ में असाधारण स्टामिना का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक, अशोक कुमार केन्द्रीय विद्यालय संगठन बालक अंडर-16 में रजत पदक एवं सत्यम कुमार बिहारी फिटनेस अकादमी, पारू नें संयमित और तेज दौड़ से कांस्य पदक अर्जित किया। जबकि बालिका अंडर-16 (3 KM) में रुचिका कुमारी केन्द्रीय विद्यालय संगठन शुरू से अंत तक गति बनाए रखते हुए स्वर्ण पदक, बिन्नी कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हनुमान नगर दृढ़ संकल्प और मेहनत से रजत पदक एवं अंशु कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हनुमान नगर नें शानदार स्टामिना का परिचय देते हुए कांस्य पदक जीता। वहीँ बालक अंडर-18 (3 KM) में मो. फ़ादज़ान जिला SCHOOL, मुज़फ़्फ़रपुर रणनीति और गति के बल पर बालक अंडर-18 में स्वर्ण पदक, रवि कुमार इंटर कॉलेज सरमस्तपुर, सकरा, वीरता से दौड़कर रजत पदक एवं पुरुषोत्तम कुमार नें व्यक्तिगत प्रविष्टि व्यक्तिगत प्रविष्टि के रूप में खेलते हुए कांस्य पदक जीता। जबकि बालिका अंडर-18 (3 KM) में पल्लवी भारती चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय शक्ति और अनुशासन के साथ बालिका अंडर-18 वर्ग में स्वर्ण पदक आशा कुमारी सरकारी उच्च विद्यालय, छपरा मेघ संतुलित और निरंतर दौड़ से रजत पदक  निशा कुमारी व्यक्तिगत प्रविष्टि व्यक्तिगत प्रविष्टि के रूप में खेलते हुए बालिका वर्ग में कांस्य पदक जीता. स्वामी विवेकानंद क्रीडा एवं योग संस्थान के अध्यक्ष डॉ. संजय सिन्हा, आईएएस (सेवानिवृत्त) ने इस आयोजन को सफल बनाने वाले एलएस कॉलेज, बिहार विश्वविद्यालय, जिला प्रशासन, मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस, नगर निगम, सिविल सर्जन कार्यालय तथा सभी 70 से अधिक अधिकारी और स्वयंसेवक जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाया सभी का हार्दिक धन्यवाद किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button