पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित आपात स्थितियों और आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी रहे उपस्थित

ध्रुव कुमार सिंह, सीतामढ़ी, बिहार, ३० मार्च
बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे युद्ध के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित आपात स्थितियों और आपूर्ति श्रृंखला (supply chain) पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में राज्य में रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति, पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की उच्चस्तरीय बैठक में विधि-व्यवस्था बनाये रखते हुए जरूरतमंद उपभोक्ताओं एवं आवश्यक सेवाओं की नियमित और निर्वाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बताया गया की एलपीजी की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है। एलपीजी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में है। पेट्रोलियम पदार्थ एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी/कालाबाजारी एवं तस्करी में जो भी सम्मिलित पाए जाएंगे उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई जिला प्रशासन के द्वारा की जाएगी।





